उत्तराखंड- इस इलाके में बंद रहेंगे स्कूल, ये रही वजह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र में गुलदार की दहशत ने शिक्षा विभाग को प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित करने पर मजबूर कर दिया है। साथ ही, विद्यालयों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। 

हाल ही में, गुलदार ने कोट के महर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह कैंतुरा की 13 वर्षीय बेटी साक्षी को अपना शिकार बना लिया। उसका क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से लगभग 50-60 मीटर दूर झाड़ियों में पाया गया, जिसके बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है। पिछले तीन महीनों में, गुलदार ने तीन मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाया है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

उप शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह केंतुरा ने बताया कि प्रभावित प्राथमिक विद्यालयों—महर, भोड़गांव, पूर्वांल, और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंथवाल—में सोमवार से बुधवार तक अवकाश रहेगा। स्कूल खुलने के बाद अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

गांव में किशोरी की मौत के बाद, शूटर तैनात किए गए हैं और मचान भी बनाया गया है। शूटर आशीष नौटियाल ने बताया कि गुलदार के लौटने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उसे काबू में किया जा सके। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

इस गंभीर स्थिति ने न केवल बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित किया है, बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के प्रति चिंता भी बढ़ा दी है। प्रशासन इस संकट का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Ad_RCHMCT