उत्तराखंडः रेलवे ट्रैक में महिला-पुरूष के शव मिलने से फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को हरिद्वार हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में भगत सिंह चौक और सेक्टर-2 बैरियर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला और पुरुष के शव गंभीर रूप से क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर संदेह है कि दोनों ने एक साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

घटना रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

घटनास्थल से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मृतकों की पहचान में मुश्किल हो रही है। पुलिस ने घटना को आत्महत्या का संदिग्ध मामला मानते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। साथ ही, यह जांच भी की जा रही है कि क्या दोनों के बीच कोई संबंध था और इस कदम के पीछे का कारण क्या हो सकता है।

Ad_RCHMCT