उत्तराखंडः यहां इन अधिकारियों के हुए तबादले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्तमान में चल रही तबादला प्रक्रिया के तहत बड़ी अपडेट सामने आई है। इसके तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

हरिद्वार जिले में तीन वर्षों से एक ही कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है, जिसका उद्देश्य राजकीय कार्यों के सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपादन को सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इन अभियंताओं के हुए तबादले

इं. गणेश दत्त जोशी, सहायक अभियंता – विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार से स्थानांतरित होकर अब बीएचईएल, रानीपुर क्षेत्र में सेवाएं देंगे।

इं. कीर्ति वर्धन नेगी, सहायक अभियंता – बीएचईएल, रानीपुर से स्थानांतरित होकर अब विधानसभा हरिद्वार क्षेत्र में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

इं. जितेन्द्र पंवार, अपर सहायक अभियंता – बीएचईएल, रानीपुर से स्थानांतरित होकर अब हरिद्वार ग्रामीण (एनएच-78 का बायां क्षेत्र और कनखल) में कार्यभार संभालेंगे।

श्रीमती बबिता, वरिष्ठ सहायक – विधानसभा हरिद्वार से जुड़े शिविर सहायक कार्य से स्थानांतरित होकर अब ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र (सहायक अभियंता-VI) के अधीन कार्य करेंगी।

श्री सौरम सैनी, कनिष्ठ सहायक – ज्वालापुर क्षेत्र से स्थानांतरित होकर अब विधानसभा हरिद्वार (सहायक अभियंता-III) से जुड़े शिविर सहायक कार्य का निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी। जिला प्रशासन की मंशा है कि राजकीय कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता बनी रहे तथा जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

Ad_RCHMCT