उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ सड़क हादसे में दो युवकों की मौत,परिवार मे कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड – राज्य मे सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कहीं पर तो जन हानि की भी सूचना आती है।ताजा मामला ऋषिकेश से दुखद खबर सामने आ रही है,जहाँ दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

यहां चीला ऋषिकेश मार्ग पर कुनाऊ गुज्जर डेरे के पास सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक चीला रोड पर ऋषिकेश की ओर आ रहे थे तब यह दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक सवार युवकों को अज्ञात कार ने कौड़िया के पास टक्कर मार दी इस दौरान कार की टक्कर से दोनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया जहां दोनों की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की मृतकों की पहचान दिगंबर पुत्र सुंदर लाल निवासी रायवाला और संदीप कुलियाल पुत्र प्रेम दत्त निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT