उत्तराखंड:-देर रात यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, गहरी खाई मे गिरा वाहन,2 की मौत,2 गंभीर,SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Accident News

जनपद पौड़ी गढ़वाल में देर रात एक वाहन खाई मे गिरा , SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामलाशुक्रवार को देर रात SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वाहन खाई मे गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 50 मीटर नीचे खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में 04 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

वाहन पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच जखेटी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया। मोके पर दो लोगो को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु तुरन्त 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

02 अन्य व्यक्तियों के शवो को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वाहन संख्या :- UK12F8383

SDRF टीम का विवरण मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल, मुख्य आरक्षी मनीष रौतेला,आरक्षी अनिल चौहान,पैरामीडिक्स अनूप रावत,चालक महिपाल मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT