जाम में रेंगती नजर आई उत्तराखंड परिवहन की बसें, कई घंटे आने-जाने में लेट हुई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के चलते हल्द्वानी- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग मे गढ़गंगा में लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने से देर रात से लगे जाम ने उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 15 से ज्यादा बसें इसकी चपेट में आ गई। इस बीच 40 से ज्यादा बसों को अपना मार्ग बदल  कर आना-जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

कई बसें जाम में फंसने के बाद और सभी बसे आने-जाने में दिल्ली से लालकुआं, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, चन्दौसी, कुंदरकी, बिल्लारी, मुरादाबाद होते हुऐ हल्द्वानी को वापस आई और गई। बसों को करीब 80 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी और साधारण बस में यात्रियो को 120 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

जाम और बसों को अतिरिक्त दूरी तय करने में दिल्ली और हल्द्वानी बस स्टेशन में बसों का अभाव भी देखा गया और यात्रियों को बसों के लिये घण्टों इंतजार करना पड़ा।

Ad_RCHMCT