उत्तराखंड- चाय के बर्तन में थूकने का मामला, दो अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून के मसूरी क्षेत्र में चाय के बर्तन में थूकने की घटना में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अभियुक्तों ने अपनी हरकत से न केवल लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास भी किया था। घटना से संबंधित वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

गौरतलब है कि 08 अक्टूबर को हिमांशु बिश्नोई, जो अपर नेहरू ग्राम, थाना रायपुर, देहरादून के निवासी हैं, ने कोतवाली मसूरी में आकर पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया। यह वीडियो उन्होंने कुछ दिन पहले मसूरी घूमते समय लाइब्रेरी चौक के पास बनाया था, जिसमें दो युवक चाय, मैगी और अन्य सामान बेचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक चाय बनाने से पहले बार-बार चाय के बर्तन में थूकता हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026: परीक्षा में 'ब्लूटूथ' पकड़ने के लिए नैनीताल पुलिस ने निकाला नया तोड़, पढ़ लें ये खबर!

हिमांशु बिश्नोई ने इस संबंध में कोतवाली मसूरी में एक लिखित तहरीर भी दी, जिसके आधार पर तत्काल अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियोग संख्या 50/24 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून, अजय सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मसूरी को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए और एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने अभियुक्तों की पहचान की, जो नौशाद और हसन अली नाम के युवक हैं, और दोनों खतौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर दुग्ध संघ ने दिया सहयोग का भरोसा, 19 जून को होगा सुंदरकांड व विशाल भंडारा

जानकारी के अनुसार, दोनों अभियुक्त घटना के बाद से मसूरी से फरार थे। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर उन्हें आज आशारोडी के पास गिरफ्तार किया। उनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Ad_RCHMCT