उत्तराखंड:-देर रात यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,चालक छिटककर पहाड़ी पर अटका,SDRF ने किया रेस्क्यू।

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी-सांकणीधार के पास हुआ एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू।

सोमवार को देर रात्रि एक स्थानीय कॉलर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि साकणीधार, कौडियाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम SI मनोज रावत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उक्त वाहन यूटिलिटी था जिसमें वाहन चालक ही सवार था जो कौड़ियाला से लगभग 10 किलोमीटर आगे एक कनेक्टिंग रोड पर वाहन को बैक करते समय अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 400 मीटर लुढ़कते हुए मेन हाइवे पर आ गिरा। जबकि वाहन चालक बीच में ही छिटककर पहाड़ी पर अटक गया था।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे व अत्यंत दुर्गम मार्गों से होते हुए घायल व्यक्ति तक पहुँच बना कर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बना कर रोप स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर 108 द्वारा एम्स ऋषिकेश पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

घायल व्यक्ति का विवरण:-
राजेश सिंह, उम्र- 45 वर्ष, निवासी- -सांकणीधार, टिहरी

Ad_RCHMCT