Uttarakhand weather-मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी,चार दिन भारी बारिश की संभावना,देखिये वीडियो क्या कहा मौसम विभाग के निदेशक ने

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य मे पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी है,वहीं अभी चार दिन और मौसम बिगड़ा रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 11 जुलाई तक राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश की संभावना है वहीं गरज चमक के साथ कुछ इलाकों में भारी से भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए कई दौर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर 11 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने वीडियो जारी कर विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

उत्तराखंड में इस सीजन की भारी बरसात शुरू हो गई है, मैदान से पहाड़ को जाने वाले कई राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पहाड़ गिरने और भूस्खलन होने के कारण बंद हो रहे हैं। संबंधित विभागों द्वारा इन सड़कों को खोलने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन कुछ समय तक सड़कें खुलने के बाद फिर कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो जा रही हैं। इस सबके बीच मौसम विभाग द्वारा 11 जुलाई तक उत्तराखंड के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

वहीं मौसम विभाग ने सभी से नदी नाले पार करते हुए सावधानी बरतने की भी अपील की है।

Ad_RCHMCT