उत्तराखंड- मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट,देखें वीडियो बुलेटिन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी से भारी बारिश के आसार बने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी वीडियो बुलेटिन में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निर्देशक विक्रम सिंह ने  वीडियो बुलेटिन में बताया कि 31 जुलाई तक भारी से भारी बारिश के आसार हैं। इस अवधि में टिहरी,देहरादून,नैनीताल,उधमसिंह नगर, हरिद्वार एवं चंपावत जिले में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 जबकि शेष जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।मौसम विभाग ने प्रदेश में ज्यादातर बारिश रात के समय होने की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
Ad_RCHMCT