Uttarakhand Weather-इन जिलों मे आज भी तेज बारिश की चेतावनी, मॉनसून को लेकर बड़ी update

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Uttarakhand Weatherमौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के नैनीताल व देहरादून जनपदों के अनेक स्थानों तथा शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

मौसम चेतावनीः

राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने। वर्षा के तीव्र दौर । झोकेदार हवाएँ (30-40 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोकेदार हवाएं (40-50 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C व 22°C के लगभग रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

मॉनसून वाच

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, 24 मई, 2025 को केरल में प्रवेश कर गया है, जबकि सामान्यतः यह 1 जून को प्रवेश करता है। मॉनसून की उत्तरी सीमा 13°N/55°E, 13°/60°E, 13.5°N/65°E, 15°N/70°E, कारवार, शिमोगा, धर्मपुरी, चेन्नई, 15°N/83°E, 18°N/87°E, सैहा, 25°N/96°E, 27°N/98°E से होकर गुज़र रही है।

Ad_RCHMCT