Uttarakhand weather-फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य मे हो रही बारिश के बीच गुरुवार को राज्य के कुछ इलाकों में तापमान मे भारी वृद्धि हुई है।जिससे गर्मी भी बढ़ी है।

वहीं राज्य में एक बार फिर से शुक्रवार यानी आज मानसून तेजी पकड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

वहीं आकाशीय बिजली चमकने एवं तीव्र बौछार के कई दौर चलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है इधर कई इलाकों में 2 दिन से बारिश ना होने के बाद एकाएक तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

वहीं मौसम विभाग ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

Ad_RCHMCT