Uttarakhand Weather:-गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather:-राज्य मे पहाड़ों में हल्की बारिश तो मैदानों मे तापमान बढ़ने से गर्मी भी बड़ी है। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ों में जहां हल्की बारिश का दौर जारी है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के चलते भीषण गर्मी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले दो दिन यानी 14 और 15 जून को गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वही आज राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 13 जून को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 14 और 15 जून को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT