Uttarakhand Weather-इन आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,रेड अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather alert:-राज्य में हो रही आफत की बारिश ने राज्य में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।वहीं राज्य मे भारी बारिश ने सड़कें भी बन्द कर दीं हैं।

वहीं राज्य के आठ जिलों में बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया,सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

भारी बारिश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
भारी बारिश के बीच पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाने, चौकी प्रभारियों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए थाने और चौकियों में बचाव कार्य के लिए जरूरी सामानों को भी एकत्र करने को कहा है। साथ ही क्षेत्र में हर वक्त गश्त करने के निर्देश भी पुलिस कप्तान ने दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

वहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं,कई जिलों मे स्कूल भी बन्द हैं।

Ad_RCHMCT