Uttarakhand weather:-इस हफ्ते ऐसा मौसम रहने की संभावना,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-(Westher, uttarakhand weather) उत्तराखंड राज्य में पिछले 4 दिन से बारिश बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अगले 4 दिन मैदानी इलाकों में जहां बारिश से कुछ राहत रहेगी वहीं पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 4 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहेगा। वही उक्त पर्वतीय जनपदों में कहीं कहीं ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह के समय तापमान जीरो डिग्री से नीचे रहने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 5 और 6 मई को राज्य के पिथौरागढ़ बागेश्वर रुद्रप्रयाग चमोली और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT