UTTARAKHAND-@ यहाँ घर में घुसकर युवक ने युवती पर ताबड़तोड़ चाकुओं से किया वार,मां को भी किया जख्मी।।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

हरिद्वार-क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहाँ घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला कर युवक ने उसे घायल कर दिया। बचाव में आई युवती की मां के साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया की ज्ञान चंद निवासी गांव आन्नेकी ने शिकायत देकर बताया कि शनिवार की शाम को घर पर उसकी पत्नी ममता देवी व बेटी शबनम अकेली थी। इस दौरान अंकुर निवासी निरगाजनी मुजफ्फरनगर उनके घर में घुस आया और उसकी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिससे उनकी बेटी बेहोश होकर गिर गई। शबनम के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले बबलू कुमार, विनेश कुमार, सचिन, अति आदि जब युवती को छुड़ाने के लिए पहुंचे और आरोपी का विरोध किया तो वह चाकू लेकर इन लोगों के पीछे भी दौड़ने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

शबनम के पिता का कहना है कि आरोपी जाते हुए भी उनकी बेटी को हत्या की धमकी भी देकर गया।

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल का कहना है कि आरोपी अंकुर की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Ad_RCHMCT