उत्तराखंड:-(बड़ी खबर)ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा काशीपुर क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा काशीपुर क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़।

एसटीएफ व काशीपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ी नकली सीमेंट फैक्ट्री।

ब्रांडेड कंपनियों की 1250 बोरियां बरामद। सीमेंट से भरे दो ट्रक भी मौके से बरामद।

ब्रांडेड कंपनी की बोरियों में भरी जा रही थी नकली सीमेंट।

अल्ट्राटेक, एसीसी, बांगर व मॉयसेम के नाम से बाजार में बिक रही थी नकली सीमेंट।

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नकली सामान/उत्पादों के निर्माण व तस्करी की रोकथाम हेतु राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे द्वारा गठित उत्तराखंड एसटीएफ व कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा एक ज्वांइट ऑप्रेशन के तहत कार्यवाही करते हुए आज प्रातः तड़के काशीपुर क्षेत्र से एक नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई तथा फैक्ट्री से अलग-अलग ब्रांडो की 1250 सीमेंट से भरी बोरियां, 1200 खाली कट्टे तथा नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

कल देर रात्रि उत्तराखंड एसटीएफ को जरिए मुखबिर सूचना मिली की काशीपुर क्षेत्र में चोरी छुपे एक नकली सीमेंट की फैक्ट्री संचालित की जा रही है जिस पर टीम के द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रतिनिधियों व कोतवाली काशीपुर पुलिस को साथ लेकर को साथ लेकर काशीपुर के टांडा उज्जैन क्षेत्र में एक बड़े गोदाम में रेड की गई जहां पर एक नकली सीमेंट की फैक्ट्री संचालित होती पाई गई फैक्ट्री परिसर से दो ट्रक नकली सीमेंट से भरे हुए तथा फैक्ट्री के अंदर से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांडो का नकली सीमेंट व खाली कट्टे तथा नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद हुए मौके से एक व्यक्ति कमल सागर को गिरफ्तार किया गया।

जिसकी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इस फैक्ट्री का असली मालिक वसीम पुत्र मेहंदी हसन निवासी पत्थर खेड़ा थाना भोट जिला रामपुर है और वह वसीम का मुंशी है जो यहां का काम देखता है।मौके पर आई अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारी संजय शर्मा द्वारा फैक्ट्री का अवलोकन कर बताया कि जिन कट्टों में हमारी कंपनी अल्ट्राटेक का नाम अंकित है वह कट्टे डुप्लीकेट तरीके से छपवाए गए हैं इन कट्टों में जो बैच नंबर व एमआरपी अंकित है वह स्पष्ट नहीं है और भिन्न है जबकि हमारी कंपनी के जो कट्ठे होते हैं उनके बैच नंबर वह एमआरपी स्पष्ट पढ़ने में आते हैं हमारी कंपनी के कट्टों में बैच नंबर व एमआरपी लेजर डॉटेड तरीके से कट्टों में अंकित कराया जाता है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह की विशेष भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड एसटीएफ को पिछले कई दिनों से कुमाऊ के उधम सिंह नगर जिले में नकली सीमेंट बनाए जाने और उसे बाजार में बेचे जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को निर्देशित किया गया था टीम के द्वारा आज तड़के सुबह काशीपुर थाना क्षेत्र में एक अवैध नकली सीमेंट की फैक्ट्री का खुलासा कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड का नकली सीमेंट तैयार किया जा रहा था और उस नकली सीमेंट को ट्रकों में भरकर बाजार में बेचने के लिए भेजा जाने वाला था। इस नकली सीमेंट की फैक्ट्री का संचालन उत्तर प्रदेश निवासी वसीम के द्वारा किया जा रहा था जो कि फरार है और एक आदतन अपराधी है, उसके ऊपर उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में नकली सीमेंट की फैक्ट्री चलाने के कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है वसीम की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

पुलिस द्वारा अभियुक्त गणों के विरुद्ध एक मुकदमा अंतर्गत धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी, धारा 63,65 कॉपीराइट एक्ट 1957धारा 102, 104 ट्रेडमार्क एक्ट 1999 के तहत कोतवाली काशीपुर में दर्ज कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
कमल सागर पुत्र छोटे सागर निवासी ग्राम उझहरी पो० टोनरिया थाना नगरी जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।

बरामद माल का विवरण-
1.1250 नकली सीमेंट के कट्टे (अल्ट्राटेक, एसीसी)
2.1200 नकली सीमेंट के खाली कट्टे (अल्ट्राटेक, बांगर, मॉयसम)

  1. नकली सीमेंट बनाने के उपकरण
  2. वाहन ट्रक संख्या UK06 CB 2980 व वाहन कैंटर संख्या UP22 AT 26261
Ad_RCHMCT