Uttrakhand Mausam-आज भारी बारिश का आरेंज व येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast, uttarakhand weather- राज्य में हो रही झमाझम बारिश ने मौसम बदल रखा है। वहीं मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में भारी बारिश का आरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

मौसम चेतावनीः

राज्य के बागेश्वर, देहरादून एवं पिथोरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भरी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसका आरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य के टिहरी पौड़ी उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।यहाँ येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार के एक या दो दौर हो सकते है, कुछ क्षेत्रों में दौर भारी तीव्र होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT