Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों में कुछ समय तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather


Uttrakhand weather-राज्य में चल रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है।वहीं बुधवार को मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 तक तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के देहरादून, पौड़ी,चंपावत,उत्तरकाशी, टिहरी,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, एवं चमोली जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते

यह भी पढ़ें 👉  'युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी ताकत': नई दिल्ली में ‘NeST Fest-2026’ में बोले सीएम धामी; पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा—'उत्तराखंड आपका अपना घर है'

हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तेज दौर होने तथा 60 किलोमीटर से लेकर 70 किलोमीटर तथा इससे अधिक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग ने इसके अलावा राज्य के अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने वर्षा के तेज दौर तथा झौंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर तथा ओलावृष्टि होने की भी संभावना हो सकती है

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुःख: मोहब्बेवाला स्थित आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

साथ ही मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की भी संभावना जताई है इसके अलावा मौसम विभाग में उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जनपदों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने तथा गरजन वाले बादल विकसित होने तथा झोकेदार हवाएं 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को भेजी ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन; बोले—'आधार न बनने पर अकाउंट बेस्ड पेमेंट से मिले लाभ'

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इसके अलावा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है मौसम विभाग में संवेदनशील इलाकों में कहीं पर हल्के भूस्खलन और चट्टान गिरने की संभावना जताते हुए कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना से जान माल की हानि की संभावना भी जताई है

Ad_RCHMCT