यहाँ जंगल में धधकी आग, वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-रूद्रपुर मार्ग में टांडा जंगल में भीषण आग लगी हुई है। आग इतनी ‌विकराल है कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर अचानक टांडा के जंगल में आग लग गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। आग की विकराल स्थिति को देखते हुए दमकल वाहनों को बुलाया गया है। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

बहरहाल रूद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। यहां सड़क पर पूरी तरह धुंध छाई हुई है। वाहनों को वाया पंतनगर-लालकुआं भेजा जा रहा है।

Ad_RCHMCT