Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान, नैनीताल, उधमसिंहनगर, अल्मोड़ा सहित इन जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Dehradun-राज्य मे कई इलाकों में हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है है। वहीं राज्य मौसम विभाग ने रविवार को एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसका आरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर, चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।

शेष जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

वहीं रविवार को सुबह 9 बजे जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर, चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र दौर होने, ओलावृष्टि,  झोंकेंदार हवाऐं (40-50kmph) चलने की  संभावना का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शेष जनपदों में जनपदों में
कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेंदार हवाऐं (30-40kmph) चलने की  संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी बात कहीं है।

Ad_RCHMCT