भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुये मंगलवार को यहां स्कूलों में अवकाश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को गढ़वाल मंडल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर दुग्ध संघ ने दिया सहयोग का भरोसा, 19 जून को होगा सुंदरकांड व विशाल भंडारा

मौसम विभाग की इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पौड़ी जिले की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सुरक्षा के मद्देनज़र अहम निर्णय लिया है। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि 5 अगस्त को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी स्कूल—जो कक्षा 1 से 12 तक संचालित हैं—के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यह निर्णय नदियों, नालों और गदेरों में संभावित जलस्तर वृद्धि तथा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से जोखिम न उठाएं।

Ad_RCHMCT