हाथी के हमले में हुई वन गुर्जर की मौत, गांवों में फैली दहशत

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। यहां जगल में पत्ते काटने गए एक वन गुर्जर को हाथी ने मार डाला। इस घटना से आसपास के गावों में दहशत फैल गई। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन गुर्जर की मौत पत्ते काटते समय पेड़ से गिरकर हुई है।

बिरिया मझोला गांव के पास रहने वाला वन गुर्जर मोहम्मद सुलेमान (50) पुत्र सद्दीक रविवार शाम को अपने चचरे भाई रऊफ के साथ किलपुरा रेंज के जंगल में जानवरों के लिए पत्ते काटने गया था। परिजनों ने बताया कि रऊफ पेड़ में चढ़कर पत्ते काट रहा था। सुलेमान जमीन पर पत्ते समेट रहा था। तभी सामने से आए हाथी ने उसे पटककर मार डाला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आसपास मुआयना करने पर न तो हाथी के पंजे के निशान मिले और न ही हाथी के हमले के निशान। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि ऐसा मालूम पड़ रहा है कि सुलेमान की मौत पेड़ से गिरकर हुई है। आज सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने बताया कि पेड़ पर पत्ते रऊफ काट कर रहा था। ऐसे में सुलेमान के पेड़ के गिरकर मरने का सवाल भी पैदा नहीं होता। उन्होंने मुआवजे मांग की। बता दें कि गत 11 जनवरी को किलपुरा रेंज के जंगलों में बकरियों के लिए पत्ते काटने गए नौगवांनाथ निवासी मदनराम को भी हाथी ने मार डाला था।

Ad_RCHMCT