बेहद दुखद:-यहां हुआ दर्दनाक हादसा,बहुमंजिला मकान में लगी भीषण आग,SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

गुरुवार को सांय जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि त्यूणी में पुल के पास एक मकान में आग लग गयी है जिसमें 3 से 4 बच्चे होने की आशंका है।

उक्त सूचना पर पोस्ट मोरी में व्यवस्थापित SDRF टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त मकान सूरत राम जोशी पता ओल्ड ट्यूनी बाजार ब्रिज का है जो अधितकर लकड़ी व पत्थर का बना हुआ था जिसमें गैस सिलिंडर फटने की वजह से भयानक आग लग गयी। बताया गया कि मकान में 04 छोटी लडकिया अंदर ही फंसी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर फायर सर्विस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत करते हुए देर रात्रि तक भीषण आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझते ही SDRF टीम द्वारा मकान में अंदर घुसकर लड़कियों की सर्चिंग हेतु ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

देर रात्रि तक सर्चिंग करते हुए फायर सर्विस व SDRF टीम द्वारा 02 बच्चों के शवों को ढूंढ लिया गया जिन्हें बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
SDRF टीम अभी मौके पर उपस्थित है व लगातार सर्चिंग में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

त्यूणी आगजनी की घटना में हताहत हुए बच्चों का विवरण:-
1-रिद्धि D/O जगता आयु-10
2-सोनम D/O तिरलोक आयु -9,
3-शैजल. आयु -2.5 वर्ष
4-मिस्टी आयु -05 माता का नाम -कुसुम

Ad_RCHMCT