बड़ी खबर-उपराष्ट्रपति कल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर,गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करेंगे दर्शन

ख़बर शेयर करें -

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

श्री धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे।

इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

Ad_RCHMCT