छात्रवृत्ति घोटाला- विजिलेंस के इस आरोपी के घर छापे से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हुए छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‌विजिलेंस टीम ने देहरादून में आरोपी अनुराग शंखधर के घर पर छापा मारा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की जांच के तहत की जा रही है। विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर ने अनुराग शंखधर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

सूत्रों के अनुसार, हल्द्वानी और देहरादून की संयुक्त टीम वसंत विहार इलाके में शंखधर के निवास पर तलाशी ले रही है। एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा है कि यह अभियान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

इस मामले में विजिलेंस की कार्रवाई से यह संकेत मिलता है कि घोटाले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। छात्रवृत्ति घोटाले ने राज्य में काफी चर्चा बटोरी है, और अब इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है। 

Ad_RCHMCT