2015 पुलिस दरोगा भर्ती पर विजिलेंस टीम को मिले जांच के आदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में खुलासे के बाद अब अन्य भर्तियों के ऊपर यह सवाल उठने शुरू हो चुके हैं वही बात की जाए तो वर्ष 2015 में पुलिस दरोगा भर्ती की तो इस मामले में घपला होने की आशंका को लेकर विजिलेंस की टीम को जांच करने की मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

बता दे कि सतर्कता समिति की बैठक में इसका फैसला लिया गया। पुलिस मुख्यालय ने शासन को विजिलेंस जांच के लिए प्रस्ताव भेजा था जिसको लेकर आज विजिलेंस की जांच के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा आदेश दे दिए गए हैं बता दें कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद तीसरी बार 2015 में दुर्गा की सीधी भर्ती हुई थी

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

जिसमें आशंका है कि कुछ लोग गलत तरीके से पास हुए थे क्योंकि यह पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली भर्ती है इसलिए पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली कोई भी एजेंसी इसकी जांच नहीं कर सकती है

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

इसलिए पुलिस मुख्यालय से विजिलेंस टीम के लिए जांच को लेकर पत्र भेजा गया था लंबे विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए इस जॉच के लिए पुलिस मुख्यालय ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की थी गृह विभाग ने इसे कार्मिक विभाग को भेजा था

Ad_RCHMCT