विकास नगर गोलीकांड : दो अभियुक्त को रायपुर थानाक्षेत्र से किया गिरफ्तार, एक की तलाश 

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। विकास नगर गोलीकांड के अभियुक्त की एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में खोजबीन जारी रखी गई, जिले के सारे नाको में सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान खोजबीन मे जुटी पुलिस टीम को अभियुक्तों के रायपुर थाना क्षेत्र में होने की लोकेशन प्राप्त हुई, तत्काल पुलिस द्वारा रायपुर थाना क्षेत्र की  घेराबंदी कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं लगातार मॉनिटरिंग कर टीम को लीड किया गया। घेराबंदी में दो अभियुक्त को रायपुर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की अभी एक अभियुक्त फरार हैं जिसकी तलाश जारी हैं, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। विकास नगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के बाद घटना में शामिल अभियुक्त अपनी होंडा सिटी कार को छोड़कर मौके से एक स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश देते हुए अभियुक्तों के सर्च अभियान की कमान स्वयं संभाली गई।  घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा संपूर्ण नगर व देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था।  पुलिस की नाकेबंदी से अभियुक्त द्वारा लूटी गई स्कूटी को देहात क्षेत्र में छोड़ दिया गया है, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।

Ad_RCHMCT