पत्नी संग कैची धाम पहुंचे विराट कोहली, सुबह आरती में हुए शामिल

ख़बर शेयर करें -

देश विदेश में नैनीताल के कैची धाम के नीम करोली महाराज के चाहने वालों का ताता कई बार नैनीताल में लगा रहता है लेकिन इस बार देशके मशहूर क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आज विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। वह बुधवार को हेलिकॉप्टर से सैनिक स्कूल पहुँचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

विराट के आने से स्कूली बच्चे उनके फैंस विराट कोहली के साथ फोटो खिंचाने के लिए इंतजार में रहे, लेकिन उन्होंने सभी से दूरी बनाए रखी। स्थानीय लोग विराट के दीदार के लिए खड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार सुबह सुबह कैची धाम नीम करोली महाराज की आरती में शामिल होकर विराट पीछे के गेट से चले गए। आस पास के लोगों को विराट के मंदिर पहुँचने की भनक लगी। लेकिन यहां भी उन्होंने अपने फैंस से दूरी बनाकर रखी।

Ad_RCHMCT