उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून, नैनीताल समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal mausam uttarakhand देहरादून— मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड के कई जिलों में कल भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज से अति तेज बारिश हो सकती है।


राज्य के पर्वतीय जिलों में भी आकाशीय बिजली के साथ गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां


देहरादून के लिए विशेष पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा। दिन में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश और गरज के दौर हो सकते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 09 जुलाई, 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र दौर का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 10.07.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 10.07.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

Ad_RCHMCT