उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदलेगा, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी,

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather देहरादून: उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों पर तथा मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

🔴 मौसम चेतावनी:
राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ तेज़ से अति तेज़ बारिश और झोंकेदार हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के चलने का भी पूर्वानुमान है।

वहीं, मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर गर्जन, आकाशीय बिजली तथा तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

📍 देहरादून के लिए मौसम पूर्वानुमान:
राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। हालांकि शाम या रात के समय कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली तथा तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

अधिकतम तापमान लगभग 37°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है।
🌅 सूर्योदय: 05:16 बजे | 🌇 सूर्यास्त: 19:15 बजे
🌙 चंद्रास्त: 00:06 बजे | 🌕 चंद्रोदय: 11:21 बजे
📢 आम जनता से अनुरोध है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले अलर्ट पर नज़र बनाए रखें।

Ad_RCHMCT