उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के बदलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार से कई जिलों में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 और 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने की संभावना है। 22 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 23 दिसंबर को हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

22 और 23 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Ad_RCHMCT