उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में फिर मौसम के बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो रविवार 26 नवंबर और सोमवार 27 नवंबर को प्रदेश के 10 जिलों में मौसम करवट लेगा। विभाग ने 26 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

मौसम विभाग ने 27 नवंबर को भी उत्तराखंड राज्य के टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल तथा हरिद्वार, जनपद में ओलावृष्टि और बरसात होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताते हुए कहा कि नवंबर एवं 27 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़,जनपदों के 3500 मी का उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानो में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

साथ ही मौसम विभाग ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जिससे राज्य में अब कड़ाके की ठंड पढ़नी प्रारंभ हो जाएगी। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता इस बीच मौसम विभाग ने संबंधित जनपदों में विशेष सतर्कता बरतने की भी बात कही है।

Ad_RCHMCT