घर में चोर को देखा तो महिला ने मचाया शोर, चाकू के हमले में बाल-बाल बची

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। बीती रात घर में घुसे एक चोर ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें महिला बाल-बाल बच गयी। महिला ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत देहरादून रोड स्थित रामपुर डांडी का है। घटना की बाबत थानेदार सुभाष चन्द ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर मौहल्ला रामपुर डांडी के एक मकान में दीवार पर सीढ़ी लगाकर घुस गया। आहट होने पर मकान में सो रही महिला की आंख खुल गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि: बोले—'वीर बलिदानियों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय'

महिला ने शोर मचाते हुए आरोपी को पकडने का भी प्रयास किया। इस दौरान चोर ने अपने बचाव में उस पर चाकू से हमला किया। बाद में चोर मौके पर ही चाकू छोडकर फरार हो गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT