ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। यहां एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक महिला राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के अन्तर्गत ट्रेन की चपेट में आ गई। बताया जाता है कि कि रूड़की कोतवाली क्षेत्र के गांव सफरपुर निवासी महिला संजीदा पत्नी इस्लाम लंबे समय से बीमार चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT