विदेश से उत्तराखंड के इस इलाके में घूमने आई महिला पर्यटक से छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। यहां विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित युवक उत्तर प्रदेश निवासी बताया जा रहा है। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार को भूतनाथ मंदिर के पास से रूस निवासी एक महिला पर्यटक गुजर रही थी। तभी एक युवक महिला पर्यटक से पहले बातचीत कर दोस्ती करने का प्रयास करने लगा। लेकिन महिला पर्यटक उसे नजरअंदाज कर दिया। और वह आगे जाने लगी, लेकिन युवक ने उसका रास्ता रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

इसके बाद युवक महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। महिला पर्यटक के विरोध करने पर युवक उस पर पत्थर मारने लगा, जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हो-हल्ला कर दिया। तो अरोपी जंगल की ओर भाग गया। राहगीर विदेशी महिला पर्यटक को उपचार के लिए लक्ष्मणझूला राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

जिस पर लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने पुलिस टीम के साथ आरोपी खोजबीन के लिए अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस ने जंगल में झाड़ियों में छिपे युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के तीतरो कस्बा निवासी अनुज बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी चार दिन पहले ऋषिकेश घूमने आया था और क्षेत्र में एक ही ठहरा था।

Ad_RCHMCT