काम की खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा की जारी की विज्ञप्ति,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यदेशक सर्वेयर शिशिक्षु (फोरमेन अनुदेशक) परीक्षा-2023

एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यदेशक सर्वेयर शिशिक्षु (फोरमेन अनुदेशक) के रिक्त 37 पदों हेतु विज्ञापन संख्याः A-2/DR (F.I.)/E- 5/2023-24 दिनांक 20 अक्टूबर, 2023 विज्ञापित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेण्डर दिनांक 26 अप्रैल, 2024 में उक्त परीक्षा की प्रस्तावित तिथि दिनांक 31 जुलाई, 2024 उल्लिखित की गयी थी,

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

परन्तु उक्त अवधि में जनपद हरिद्वार में डाक कांवड़ मेले में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में पहुँचने में होने वाली असुविधा के दृष्टिगत उक्त परीक्षा तिथि को परिवर्तित करते हुए नवीन तिथि 07 अगस्त, 2024 निर्धारित की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
Ad_RCHMCT