देहरादून(WEATHER) राज्य के इन जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALERT

देहरादून:-राज्य मे बारिश को लेकर एक बार मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड में मानसून की एक्टिविटी तेज बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के बागेश्वर ,नैनीताल ,पिथौरागढ़ और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ तीव्र बौछार की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा राज्य में 25 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें 22 सितंबर से 25 सितंबर तक विशेषकर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कहीं कहीं बिजली गिरने की भी संभावना जताते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

वहीं नदी नालों से यात्रा करते समय सावधानी बरतने की भी अपील की है।

Ad_RCHMCT