अवैध तमंचे के साथ युवक को सोशल मीडिया पर फ़ोटो अपलोड करना पड़ा भारी,उधमसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा अराजक तत्वो जिनके द्वारा सोशल मीडिया में अवैध शस्त्र धारण कर फोटो अपने सोशल साइट्स में अपलोड कर जनता में भय का माहौल बनाकर फिजा खराब की जा रही है

के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में जनपद में सोशल मीडिया सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सोशल मीडिया में नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सैल व इंटेलीजेन्स यूनिट का गठन किया गया है।

जिनके द्वारा प्रतिदिन सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना भेजने व प्रचार करने प्रतिबन्धित फोटो अपलोड करने वालो पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सितारगंज तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के दिशा निर्देशन में सोशल मीडिया पर प्रतिबन्धित फोटो, भ्रामक सूचना व कन्टेन्ट अपलोड करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने हेतु एक टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

टीम को विभिन्न माध्यमो से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ समय पूर्व पिपलिया शक्तिफार्म निवासी परमजीत सिंह पुत्र स्व0 जंजीर सिंह ने अवैध तमन्चे के साथ फोटो खिचाकर अपनी फेसबुक आई डी में अपलोड की थी तथा अपलोड करने के चन्द घंटो बाद हटा दी जिसका फोटो कुछ स्थानीय लोगो द्वारा अपने मोबाईल में सुरक्षित कर लिया था।

टीम के सदस्यों को फोटो दिखाकर व नाम पता गोपनीय रखते हुए परमजीत सिंह पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई उक्त सूचना पर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुरुवार को परमजीत सिंह पुत्र स्व0 जंजीर सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म को उसी 12 बोर के अवैध तमन्चे व 02 जिन्दा कारतूस के साथ स्थान बसगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

अभियुक्त परमजीत के विरुद्ध थाना सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 326/2022 धारा 25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त को आज शुक्रवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त 1- परमजीत सिंह पुत्र स्व0) जंजीर सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म थाना सितारगंज जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष बरामदगी

1- एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर

आम जन हेतु सन्देश- यदि आप भी सोशल साइट्स जैसे फेसबुक, व्हाटसअप, ट्वीटर, मैसेन्जर, इस्ट्राग्राम आदि का प्रयोग करते है तो बिना पुष्टि किये किसी भ्रामक सूचना, वीडियो, फोटो तथा पोस्ट को न तो लाइक करे न ही किसी अन्य ग्रुप में शेयर करे न ही किसी विवादित फोटो या कन्टेन्ट को अपने सोशल एकाउन्ट में अपलोड करे।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

यदि आप सोशल साइट्स प्रयोग करते समय इन बातो का ध्यान नहीं रखते है, तो जैसे सितारगंज पुलिस द्वारा परमजीत सिंह को तमन्चे के साथ फोटो खिचाकर अपने सोशल साइट्स में अपलोड करने पर चन्द दिनो में ही सलाखो के पीछे पहुँचाया है उसी तरह ऊधम सिंह नगर पुलिस आप पर भी कार्यवाही कर है सकती है।

Ad_RCHMCT