हल्द्वानी के इस इलाके में नशा करना युवको को पड़ा भारी,खाई में जा गिरे में

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम स्थित गुलाब घाटी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया जानकारी के अनुसार बता दें कि गुलाबघाटी के पास पहाड़ पर पैराफिट पर बैठकर दो युवकों को शराब पीना भारी पड़ गया। नशे की हालत में एक युवक पैराफिट से कई मीटर नीचे गौला नदी में जा गिरा, इस दौरान नशे की हालत में दोस्त को बचाने गए दूसरा युवक भी खाई में गिर गया जहां दोनों घायल हो गए ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

रात करीब 1:30 बजे युवको की खाई में गिरे होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची।

जहां दोनों युवक पैराफिट पर बैठकर शराब का जाम छलकाया जहां दोनों युवक नशे में इतना चूर हो गए कि हादसा हो गया। दोनों घायल युवकों को पुलिस 108 सेवा से अस्पताल भेजा है जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

पुलिस और अग्निशमन की टीम ने करीब डेढ़ घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर सुबह 3:00 बजे दोनों युवकों को रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकाला जहां एक युवक के सर में काफी चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज के पास रहते हैं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

और दोनों दोस्त मौज मस्ती करने के लिए स्कूटी से रानीबाग पहाड़ों पर गए हुए थे।


काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों युवको को नदी से बाहर निकाला गया जहां उनको अस्पताल भेजा गया है।

Ad_RCHMCT