देहरादून-तेगबहादुर रोड से लापता हुआ युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा गंगा नदी से किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-तेगबहादुर रोड से लापता हुआ युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा गंगा नदी से किया शव बरामद।।

एसडीआरएफ टीम को एक लड़के के गुमशुदा की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार गंगा नदी गहन सर्चिंग की जा रही थी परंतु उक्त युवक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

रविवार को एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला द्वारा पुन: सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर कॉन्स्टेबल अनूप सिंह ने लगभग 30 फ़ीट गहराई जाकर सर्चिंग कर उक्त युवक प्रखर पाल पुत्र डी के पाल ,उम्र 22 साल , निवासी 17 तेगबहादुर रोड देहरादून का शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम आरक्षी मातबर सिंह, रविन्द्र सिंह, अनूप सिंह, अर्जुन सिंह व अमित कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT