‘युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी ताकत’: नई दिल्ली में ‘NeST Fest-2026’ में बोले सीएम धामी; पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा—’उत्तराखंड आपका अपना घर है’

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘माई होम इंडिया’ द्वारा आयोजित “NeST Fest-2026” में प्रतिभाग किया। पूर्वोत्तर राज्यों से आए हजारों छात्र-छात्राओं और युवाओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर और उत्तराखंड के पहाड़ी परिवेश, संस्कृति और जीवनशैली में समानता का उल्लेख करते हुए इस उत्सव को राष्ट्रीय अखंडता और प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करने वाला भावनात्मक सेतु बताया।

यह भी पढ़ें 👉  पशुपालन और गन्ना विकास विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र: बोले—'मेहनत और प्रतिभा के दम पर मिल रही सरकारी नौकरियां'

मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर को देश की सुरक्षा का सजग प्रहरी और समृद्ध प्रतिभाओं का केंद्र बताया। उन्होंने मैरी कॉम, मीराबाई चानू और भूपेन हजारिका जैसी महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर ने वैश्विक मंचों पर राष्ट्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘लुक ईस्ट’ नीति को ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘फास्ट ईस्ट’ में बदलकर पूर्वोत्तर को देश का नया ग्रोथ इंजन बनाया गया है, जहां 2014 के बाद रेल, सड़क, गैस ग्रिड, इंटरनेट और त्रिपक्षीय राजमार्ग जैसी बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के साथ-साथ शिक्षा व कौशल विकास का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों और स्वयं सहायता समूहों की मदद के लिए 'मनोरमा कृषि रक्षक' मोबाइल ऐप लॉन्च: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

वर्ष 2025 में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वहां से खेल मशाल पूर्वोत्तर भेजी गई है, जिससे आगामी आयोजनों में स्थानीय खिलाड़ियों को नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड में अध्ययनरत पूर्वोत्तर के सभी युवाओं से कहा कि “उत्तराखंड आपका अपना घर है” और उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा प्रगति राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अंत में उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, खेल और शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Ad_RCHMCT