एनएच-74 घोटाला: उत्तराखंड में ईडी का अफसरों पर शिकंजा, मारे ताबड़तोड़ छापे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह प्रदेश के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीमें तड़के ही देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर में सक्रिय हो गईं और कई पूर्व तथा वर्तमान अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में एक पीसीएस अधिकारी भी ईडी के रडार पर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई उन अफसरों और व्यक्तियों के खिलाफ की गई है, जिन पर आर्थिक अनियमितताओं और घोटाले में संलिप्तता का संदेह है। ईडी को इन अधिकारियों के ठिकानों से संदिग्ध बैंक लेनदेन, दस्तावेजों और संपत्ति विवरण से जुड़ी अहम जानकारियां मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से थराली, कैंट, विकासनगर, रायपुर और धनोल्टी के विधायकों ने अलग-अलग भेंट की।

यह छापेमारी राष्ट्रीय राजमार्ग-74 (NH-74) मुआवजा घोटाले की जांच के तहत की गई है। इस हाईवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर हुई थीं। आरोप है कि भूमि की फर्जी दरें निर्धारित कर सैकड़ों करोड़ रुपये का मुआवजा गलत तरीके से वितरित किया गया। इस घोटाले में राजस्व अधिकारियों, भू-माफियाओं और कुछ स्थानीय नेताओं की संलिप्तता की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की-मध्यम वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा, 5 जिलों में ओलावृष्टि व 40-60 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

इससे पहले भी ईडी ने इस घोटाले के सिलसिले में कई अधिकारियों पर कार्रवाई की थी और लाखों रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। नई छापेमारी उसी कड़ी का हिस्सा है, जो हाल ही में सामने आए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन के आधार पर की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: तीन साल से सूखे सदियों पुराने धारे में जगेगी जीवन की आस, 'सारा' योजना से किया जाएगा इसे पुनर्जीवित

सूत्रों के अनुसार, ईडी को हाल में कुछ नए दस्तावेज और बैंकिंग सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर यह ताजा दबिश दी गई। फिलहाल ईडी की टीमें सभी स्थानों पर दस्तावेजों की तलाशी और जांच में जुटी हैं।

Ad_RCHMCT