अच्छी खबर-सांसद बलूनी ने पुनः राज्य सरकार को सौंपी मेडिकल उपकरणों की बड़ी खेप।।

ख़बर शेयर करें -

सांसद बलूनी ने पुनः राज्य सरकार को सौंपी मेडिकल उपकरणों की बड़ी खेप

उपकरणों में शामिल है 14 हजार पल्स ऑक्सीमीटर, 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और तीन मिनी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु, लेखक एवं चिंतक पद्मभूषण श्री एम. जी के माध्यम से मिली बड़ी सौगात

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने आज अपने दिल्ली आवास पर मेडिकल उपकरण की एक बड़ी खेप उत्तराखंड सरकार को सौंपी। जिसमे चौदह हजार पल्स ऑक्सीमीटर, बीस ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और तीन मिनी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सम्मिलित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

सांसद बलूनी ने कहा कि सामग्री उपलब्ध होने पर भविष्य में भी इसी तरह मेडिकल उपकरण राज्य सरकार को सौंपे जाएंगे। सांसद बलूनी ने कहा इस कोरोना महामारी में समाज के हर वर्ग का आमजन को सहयोग मिल रहा है। उपरोक्त उपकरण प्रख्यात चिंतक, लेखक और आध्यात्मिक गुरु पद्मश्री श्री एम. द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की जनता की ओर से गुरु जी श्री एम. का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी इस सहायता से हमें कोरोना से लड़ाई में बड़ी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

बलूनी ने उपरोक्त सभी सामग्री दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय में तैनात अपर स्थानिक आयुक्त श्रीमती इला गिरी को सौंपी। तत्काल उक्त सामग्री उत्तराखंड भेज भी दी गई हैं जहां से आवश्यकता अनुसार राज्य सरकार उनका वितरण करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

सांसद बलूनी ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन, राज्य सरकार की तैयारियों, कोरोनावारियर्स की मुस्तैदी और आमजन की जागरूकता ने कोरोना को बहुत हद तक निष्प्रभावी किया है किंतु हमें अभी भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

सांसद बलूनी ने आज माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आज आमजन को निशुल्क वैक्सीन प्रदान करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत तेजी से सम्पूर्ण टीकाकरण की ओर बढ़ रहा है।

Ad_RCHMCT