अब कालाढूंगी का प्रभार संभालेगा ये अधिकारी, नैनीताल डीएम ने दिए आदेश

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कार्यभार संभालते ही जनहित में एक्शन लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने रिक्त पड़े कालाढूंगी उप जिलाधिकारी पद पर ‌तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

डीएम ने आदेश जारी कर अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा का नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी के पद पर स्थानांतरण होने के कारण उप जिलाधिकारी कालाढूंगी के रिक्त पद पर डिप्टी कलेक्टर विपिन चन्द्र पन्त को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

विपिन चन्द्र पन्त वर्तमान में जिला मुख्यालय नैनीताल में प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय के पद पर कार्यरत थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आदेश दिया है कि वे तुरंत नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस तैनाती से कालाढूंगी क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों में और भी मजबूती आने की उम्मीद है।

Ad_RCHMCT