डीएम का आदेश, लोअर माल रोड में सुबह इस समय प्रतिबंधित रहेगी वाहनों की आवाजाही

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। विगत 6 जुलाई को अतिवृष्टि होने के कारण नैनीताल स्थित राजभवन मार्ग क्षतिग्रस्त होने से अपर/लोवर माल रोड में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों द्वारा अपर/लोअर माल रोड मेें प्रातः कालीन मार्निंग वॉक किया जाता है। 

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

वर्षाकाल के कारण लोअर माल रोड में मार्निंग वॉक करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने लोअर माल रोड नैनीताल को प्रातः 6 बजे से प्रातः 7ः30 बजे तक समस्त प्रकार के वाहनों के साथ ही दोपहिया व चार पहिया के वाहनों को यातायात हेतु अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित किया हैै।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि अपर माल रोड में यातायात संचालित रहेगा तथा शेष अवधि में यातायात पूर्ववत संचालित होगा। उन्होंने कहा सुरक्षा के दृष्टिगत मार्निंग वॉक स्थानीय निवासियांे द्वारा लोअर माल रोड में किया जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होंगे।   

Ad_RCHMCT