देहरादून-(अच्छी खबर) मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास कार्यों के लिये वित्तीय स्वीकृति।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास कार्यों के लिये वित्तीय स्वीकृति

  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं हेतु सम्बन्धित 649 कार्मिकों को एकमुश्त 10,000 रूपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि दिये जाने को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अन्तर्गत मदन नेगी खोला मोटर मार्ग के कि०मी० 01 से मोटना मदन नेगी मोटर मार्ग के जलवागांव तक मोटर मार्ग का नव-निर्माण हेतु 3.75 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत ऐंचोली बड़ावे मोटर मार्ग के किमी० 13 पत्थरखानी से सेलकटिया डुबरिया बिजरकाण्डा धुईरा तक मोटर मार्ग का नव-निर्माण हेतु 104.35 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड सं0-88 मेहूवाला में ऋषिविहार में आई०टी०बी०पी० के पीछे नाले को भूमिगत करते हुए सड़क का चौड़ीकरण कार्य किये जाने हेतु 188.79 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड संख्या 89 तथा 90 में दुर्गा विहार, हरभजवाला, कुमाऊँनी बस्ती, नन्दा एन्क्लेव, तुन्तोवाला, चन्द्रताल, विष्णुपुर, माया एन्क्लेव तथा नीलवाला में मार्ग एवं नाली निर्माण हेतु 204.26 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत बेदीखाल भरोलीखाल एरोली मोटर मार्ग का चन्दोली तक विस्तारीकरण हेतु 133.58 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी नगाण: सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया, बारात घर निर्माण का आश्वासन।

Ad_RCHMCT