देहरादून-(कोरोना अपड़ेट) राज्य मे आज 323 संक्रमित ठीक होकर गये घर देखिये अपने जनपद का हाल।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना का ग्राफ मैदानी क्षेत्रों में भी कम दिखाई दे रहा है यही नहीं, कई पर्वतीय जिले ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमण के नए मामलो कि संख्या भी कम है। ठीक होने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। ब आज सोमवार को प्रदेश भर में 163 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 323 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। तो वहीं, 08 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7044 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2964 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 60 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोडा जिले में 12, बागेश्वर जिले में 4, चमोली जिले में 9, चंपावत जिले में 2, हरिद्वार जिले में 9 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही नैनीताल में 11, पौड़ी जिले में 5, पिथौरागढ़ जिले में 4, रुद्रप्रयाग जिले में 2, टिहरी जिले में 6, उधमसिंह नगर में 26 और उत्तरकाशी जिले में 13 केस आये हैं।देखिये हेल्थ बुलेटिन में अपने जनपद का हाल।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Ad_RCHMCT