नैनीताल-(ब्रेकिंग) यहाँ गेस्ट हाउस मे संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई युवती की संदिग्ध मौत।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद क्षेत्र के तल्लीताल क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

चिड़ियाघर रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में ठहरी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हुई है ।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

बताया गया है कि युवती शनिवार शाम करीब 4 बजे अकेले ही आकर होटल में रुकी थी। उसने किन कारणों से विषपान कर आत्महत्या की, अथवा कोई और बात है। 19 वर्षीय मृतक युवती के पास शालू अधिकारी शिवपुर, खानपुर पश्चिम, ऊधमसिंह नगर का आधार कार्ड मिला है जो दिनेशपुर की बताई जा रही है। तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT