बधाईयाँ-पवनदीप राजन ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन इंडियन आइडल के बने विजेता।।

ख़बर शेयर करें -

राज्य से सुखद खबर आ रही है राज्य के गायक पवनदीप राजन ने पूरे देश में उत्तराखंड का नाम किया रोशन।वह इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) के विजेता बने।आपको बता दें कि पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) के विजेता की घोषणा की जा चुकी है। पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता बने हैं। उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन अच्छा गाते हैं। इतना ही नहीं वे कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स भी बजाते हैं। वे 2015 में टीवी शो द वाइस जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

रविवार को इस शो का रंगारंग ग्रैंड फिनाले था। शो के फिनाले का आयोजन 15 अगस्त को भव्य तरीके से किया गया था। फैंस में पहले से इसके विनर को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। इसका फिनाले रविवार दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चला। ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) के फिनाले में 6 कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे. ये हैं- पवनदीप राजन, निहाल टौरो, शनमुख प्रिया, अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), सायली कांबले और मोहम्मद दानिश।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

पहली बार जब छह प्रतिभागियों ने एक साथ फाइनल में प्रवेश किया था। ‘इंडियन आइडल 12’ शो के अब तक के इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला सीजन भी था। इस शो को गायक और एक्टर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने होस्ट किया। शो में अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज की भूमिका में रहे। शो को पहले विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ ने भी जज किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखण्ड के सपूत Pawandeep Rajan ने अपनी गायकी से #IndianIdol2021 के मंच को जीतने के साथ-साथ सभी देशवासियों के दिलों को जीतकर देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। मैं अपनी एवं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ। अग्रिम भविष्य हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं।

Ad_RCHMCT